भारत नेपाल सीमा पर जाली नोट का अंतराष्ट्रीय कारोबार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रक्सौल थानाध्यक्ष आईपीएस हेमंत कुमार ने गुरूवार को बड़ी कार्यवाई कर एसटीएफ की मदद से सब्जी मंडी में छापेमारी कर भारी मात्रा में 18 लाख नेपाली और 13 लाख रुपये भारतीय नोट के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। पूर्व में हुई कार्रवाई के बाद से नोट बदलने वाले गिरोह में कमी आई थी, छुपछुपाकर कमीशन पर नोट बदलने का कार्य कर रहे थे और लगातार हो रही कार्रवाई से गिरोह में हड़कंप मंच हुआ था ।

आज भारत नेपाल सीमा पर जाली नोट का अंतराष्ट्रीय तस्कर दया शंकर तिवारी को मिलट्री इंटलीजेंस एवं एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है । हरैया थाना में जाली नोट के तस्करी कांड संख्या 23 / 26 में था मुख्य वांटेड था । भारत, नेपाल एवं बंगलादेश के जाली नोट प्रिंट कारोबार करने का आरोप है ।