G-TTP68Q43KY मोतिहारी में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, आखिर इसका जिम्मेदार कौन! - Headline Today News: Top Breaking News & Latest Updates
headlinetodaynews

मोतिहारी में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, आखिर इसका जिम्मेदार कौन!

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया।इस घटना के बाद कॉलेज कैंपस में सैकड़ों छात्र जमा हो गए और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं है।
छात्र-छात्राओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर रिमी की मौत कैसे हुई और इसके पीछे कौन है?
मृतक छात्रा की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी रिमी के रूप में हुई है, जो मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में तीसरे वर्ष की छात्रा थी। रिमी पढ़ाई में काफी होनहार थी। कॉलेज की प्रिंसिपल के अनुसार, छात्रा का कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर दोपहर में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रिमी कुर्सी पर बेहोश अवस्था में मिली। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं छात्रा के पिता ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रिमी की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि घटना से एक रात पहले करीब 10 बजे उनकी बेटी से बात हुई थी और उस समय वह पूरी तरह सामान्य थी। मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष के प्रारंभिक बयान में मामले को प्रेम प्रसंग बताया गया है।
लोगो द्वारा यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस मामले में छात्रा को निष्पक्ष न्याय मिल पाएगा?
फिलहाल पुलिस ने छात्रा का मोबाइल बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।