G-TTP68Q43KY भारत नेपाल सीमा पर जाली नोट का अंतराष्ट्रीय कारोबार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - Headline Today News: Top Breaking News & Latest Updates
headlinetodaynews

भारत नेपाल सीमा पर जाली नोट का अंतराष्ट्रीय कारोबार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रक्सौल थानाध्यक्ष आईपीएस हेमंत कुमार ने गुरूवार को बड़ी कार्यवाई कर एसटीएफ की मदद से सब्जी मंडी में छापेमारी कर भारी मात्रा में 18 लाख नेपाली और 13 लाख रुपये भारतीय नोट के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। पूर्व में हुई कार्रवाई के बाद से नोट बदलने वाले गिरोह में कमी आई थी, छुपछुपाकर कमीशन पर नोट बदलने का कार्य कर रहे थे और लगातार हो रही कार्रवाई से गिरोह में हड़कंप मंच हुआ था ।

आज भारत नेपाल सीमा पर जाली नोट का अंतराष्ट्रीय तस्कर दया शंकर तिवारी को मिलट्री इंटलीजेंस एवं एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है । हरैया थाना में जाली नोट के तस्करी कांड संख्या 23 / 26 में था मुख्य वांटेड था । भारत, नेपाल एवं बंगलादेश के जाली नोट प्रिंट कारोबार करने का आरोप है ।